ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरबार एसोसिएशन के चुनाव में अंतिम क्षणों में प्रत्याशियों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर

बार एसोसिएशन के चुनाव में अंतिम क्षणों में प्रत्याशियों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर

वादून बार एसोसिएशन विकासनगर में अध्यक्ष पद पर आमने सामने के कांटे की टक्कर व सचिव पर चतुष्कोणीय मुकाबले के चलते अंतिम समय में प्रत्याशियों ने पूरी...

बार एसोसिएशन के चुनाव में अंतिम क्षणों में प्रत्याशियों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 08 Apr 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। कार्यालय संवाददाता

पछुवादून बार एसोसिएशन विकासनगर में अध्यक्ष पद पर आमने सामने के कांटे की टक्कर व सचिव पर चतुष्कोणीय मुकाबले के चलते अंतिम समय में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के लिए गुरुवार का दिन करो या मरो का रहा। तहसील परिसर से लेकर ढकरानी कोर्ट परिसर तक प्रत्याशी दिनभर मतदाता अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में रिझाने के लिए उनके चेंबरों के चक्कर काटते रहे। दिनभर चेंबर मिटिंगों के बाद देर रात तक कनवेंसिंग चलती रही।

पछुवादून बार एसोसिएशन अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान से पहले आखरी क्षणों में प्रत्याशियों ने पूरा दमखम झोंक दिया है। अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष संजीव बर्तवाल व पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा के बीच कांटे की टक्कर है। बर्तवाल लगातार दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं और इस बार वह जीत की हैट्रिक बनाने की तैयारी में हैं। वहीं पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा भी दो बार पहले अध्यक्ष रह चुके हैं। कांटे के संघर्ष में दोनों दावेदारों ने जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। दोनों दावेदार अपने समर्थकों के गुरुवार सुबह से लेकर देर रात तक मतदाताओं को साधने में जुटे रहे। उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुकरेती, अमिता राणा व संजय कुमार शर्मा मैदान में त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं सचिव पद पर पूर्व सचिव वैभव त्यागी, आशीष सिंह, नरेश चौहान व नवीन चंद आर्य के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। चारों प्रत्याशी दिनभर अपने अपने पक्ष में माहोल बनाने में जुटे रहे। पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए सुमनलता व प्रतिमा के बीच आमने सामने का कांटे का मुकाबला है। जबकि कार्यकारिणी के मात्र एक सदस्य तीन वर्ष से अधिक की प्रैक्टिस वाले सदस्य के लिए गौरव सैनी व विजय सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। पछुवादून बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को मतदान होगा व परिणाम भी घोषित होंगे। ऐसे में देखना यह होगा कि अंतिम क्षणों में दिलचस्प हो चुके मुकाबलों में कौन बाजी मारता है।

--

इन पदों पर चुने जा चुके निर्विरोध

सहसचिव पद पर कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष पर शशिकुमार, आडिटर पर जमशेद अली, कार्यकारिणी सदस्य में दस वर्ष से अधिक प्रैक्टिस करने वाले सदस्य के पद पर विजय भारद्वाज, सात वर्ष से अधिक प्रैक्टिस के लिए अनुज गौतम, पांच वर्ष से अधिक के लिए राहुल गुप्ता पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें