Vikasnagar News: भूमि विवाद में झगड़ा करने पर तीन लोग गिरफ्तार
Vikasnagar News: - शांति भंग की आशंका में पुलिस की कार्रवाईलाकुई,संवाददाता। थाना सेलाकुई क्षेत्र के ग्राम जूलो भगवानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विव

Vikasnagar News: सेलाकुई,संवाददाता। थाना सेलाकुई क्षेत्र के ग्राम जूलो भगवानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसआई विवेक सिंह भंडारी ने बताया कि रविवार को ग्राम जूलो भगवानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र होकर एक-दूसरे से मारपीट पर आमादा रहे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भूमि विवाद चल रहा है और इसी बात को लेकर पूर्व में भी कई बार झगड़े हो चुके हैं।
स्थिति को देखते हुए किसी अपराध की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऋषिराज (59), आनंद किशोर (54) और लीला (49), निवासी जूलो भगवानपुर, सेलाकुई को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को नियमानुसार एसडीएम कोर्ट विकासनगर के न्यायालय में पेश किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


