क्षेत्र पंचायत कालसी की बैठक में छाए रहे बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे
-शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, जल संस्थान, जल निगम, स्वजल, जलागम के कार्यों की समीक्षा की गईल, जलागम के कार्यों की समीक्षा की गई कालसी, संवाददाता। जौन

कालसी, संवाददाता। जौनसार-बावर के प्रवेश द्वार कालसी के ब्लॉक सभागार में शुक्रवार क्षेत्र पंचायत कालसी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सदन की मुख्य पीठ से समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को बैठक में निर्देशित किया गया। बैठक ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विकासखंड कालसी के अंतर्गत जिन क्षेत्रों में विकास कार्य ठीक से संपादित नहीं हो रहे हैं, वहां के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की।बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज नौडियाल, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह कनिष्ठ उप प्रमुख प्रियंका चौहान, अलका चौहान, सुधांशु तोमर, रणवीर सिंह चौहान, केसर नेगी, रेखा भंडारी आदि मौजूद रहे।फोटो
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


