ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरअग्निकांड पीड़ितों को सरकार ने दो-दो लाख की आर्थिक सहायता दी

अग्निकांड पीड़ितों को सरकार ने दो-दो लाख की आर्थिक सहायता दी

अग्निकांड पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सोमवार को सरकार के साथ ही राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी सामने आए। सरकार की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों ने...

अग्निकांड पीड़ितों को सरकार ने दो-दो लाख की आर्थिक सहायता दी
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 10 Apr 2023 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अग्निकांड पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सोमवार को सरकार के साथ ही राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी सामने आए। सरकार की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ितों के घरों में जाकर दो-दो लाख की आर्थिक सहायता मुहैया कराई।

तहसीलदार मुकेश चंद रमोला ने पीड़ित जागटा निवासी त्रिलोक सिंह, भाटगढ़ी-पाटला निवासी विकेश के साथ ही हिमाचल प्रदेश के बिकटाड़-बांदूर निवासी जयपाल सिंह के घर जाकर सरकार की ओर से मुहैया कराई गई दो-दो लाख की राशि के चेक वितरित किए। साथ ही बताया कि सरकार की ओर से हर संभव सहायता पीड़ित परिवारों को मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक सुरेश जिनाटा, हरेंद्र सिंह, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें