ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरअवैध खनन में तीन वाहन सीज

अवैध खनन में तीन वाहन सीज

विकासनगर। अवैध खनन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने यमुना नदी में नवाबगढ स्थित मोर्च्यूरी के समीप अवैध खनन कर रही जेसीबी को पकड़ा। जेसीबी चालक से खनन से सबंधित...

अवैध खनन में तीन वाहन सीज
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 02 Nov 2019 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। अवैध खनन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने यमुना नदी में नवाबगढ़ के समीप अवैध खनन कर रही जेसीबी को पकड़ा। जेसीबी चालक से खनन से सबंधित दस्तावेज तलब किये गये। लेकिन चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिस पर पुलिस ने जेसीबी को सीज कर दिया। जेसीबी के समीप ही एक डंपर में अवैध खनन से भरा एक डंपर पकड़ा गया। पुलिस ने डंपर को भी सीज कर दिया है। पुल नंबर एक के समीप पुलिस ने अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया है। कोतवाल प्रदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। अवैध खनन के वाहनों की रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए डीएम को संस्तुति भेजी गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें