अवैध खनन में जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली सीज
विकासनगर। अवैध खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने यमुना नदी में अवैध खनन कर रही एक बिना नंबर के जेसीबी व अवैध खनन की निकासी कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। ट्रैक्टर ट्राली...
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 16 Aug 2019 06:19 PM
ऐप पर पढ़ें
अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने यमुना नदी में अवैध खनन कर रही एक बिना नंबर के जेसीबी व अवैध खनन की निकासी कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। ट्रैक्टर ट्राली में अवैध खनन था। इसका चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जेसीबी नदी में अवैध खनन करती पकड़ी गई। दोनों वाहनों को कोतवाली पुलिस ने सीज कर दिया है।