ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपछुवादून में झमाझम बारिश के बाद कड़ाके की ठंड

पछुवादून में झमाझम बारिश के बाद कड़ाके की ठंड

पछुवादून में बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया। बारिश के साथ साथ शीत लहर चल रही है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में कैद हैं। बाजारों में दिनभर...

पछुवादून में झमाझम बारिश के बाद कड़ाके की ठंड
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 23 Jan 2022 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पछुवादून में बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया। बारिश के साथ साथ शीत लहर चल रही है। कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में कैद हैं। बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।

शनिवार से ही पछुवादून क्षेत्र में लगातार आसमान में घने बादल छाये हुए थे। रिमझिम बारिश के बाद रविवार को पछुवादून में झमाझम बारिश दिनभर होती रही। इससे कड़ाके ठंड पडने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के चलते रविवार को लोग घरों के बाहर नहीं निकल पाये। बाजार में लोग खरीदारी करने भी कम संख्या में पहुंचे। जौनसार बावर में भारी बर्फबारी के चलते मैदान में शीतलहर चल रही है। ठंड से लोग दिनभर बेहाल रहे। पछुवादून का तापमान गिरकर अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सिलयस तक पहुंच गया है।

पछुवादून में दिनभर बिजली की आंख मिचौनी का खेल चलता रहा। दिनभर बिजली हर एक घंटे के बाद गुल होती रही। सुबह आठ बजे से लेकर देर रात तक बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। जिसके चलते विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ठंड में बिजली की आंख मिचौनी के खेल से परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें