ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरअवैध खनन के चार वाहन सीज, यातायात नियमों के उलंघन पर सौ वाहनों का चालान

अवैध खनन के चार वाहन सीज, यातायात नियमों के उलंघन पर सौ वाहनों का चालान

कोतवाली पुलिस ने विकासनगर शहर व आसपास के चौकी क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध खनन से भरे चार डंपर सीज कर दिये हैं। पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने पर एक सौ वाहनों का...

अवैध खनन के चार वाहन सीज, यातायात नियमों के उलंघन पर सौ वाहनों का चालान
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 19 Jun 2019 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। कार्यालय संवाददाताकोतवाली पुलिस ने विकासनगर शहर और आसपास के चौकी क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध खनन से भरे चार डंपर सीज कर दिये हैं। पुलिस ने यातायात नियमों का उलंघन करने पर एक सौ वाहनों का चालान किया है। जिनसे पुलिस ने दस हजार नौ सौ पचास रुपये का अर्थदंड वसूल किया है। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। हालांकि अभियान के दौरान यमुना नदी से अवैध खनन की निकासी कर रहे कई वाहनों ने पुलिस का अभियान देखकर डंपरों से खनन सामग्री को नदी में ही उड़ेल कर हिमाचल की सीमाओं में भाग गये। लेकिन अवैध खनन से भरे चार डंपरों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के साथ साथ पुलिस ने विभिन्न चौकी क्षेत्रों व विकासनगर बाजार में यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जिसमें कोतवाली पुलिस ने 97 वाहनों का चालान काटकर वाहन चालकों से दस हजार नौ सौ पचास रुपये का अर्थदंड मौके पर वसूल किया। जबकि तीन वाहनों का पुलिस ने कोर्ट चालान किया हे। पुलिस ने दस वाहनों को भी सीज कर दिया है। अवैध खनन के चार वाहनों की रिपोर्ट पुलिस ने जिलाधिकारी देहरादून को भेजी है। जबकि यातायात नियमों का उलंघन करने में सीज दस वाहनों की रिपोर्ट कोर्ट को भेजी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें