मोरी शरदोत्सव में रूपी और दिवान के गीतों पर झूमे
मोरी, संवाददाता। मोरी शरदोत्सव सांस्कृतिक विकास समारोह की सांस्कृतिक संध्या हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक दिवान शिवान, अनूप चागण, अजय व रवांई...
मोरी शरदोत्सव सांस्कृतिक विकास समारोह की सांस्कृतिक संध्या हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक दिवान शिवान, अनूप चागण, अजय और रवांई लोक गायक रूपी के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियों से दशकों को थिकरने पर मजबूर किया। देर रात तक पंडाल में दर्शक गीतों पर झूमते नजर आए।
मोरी ब्लॉक मुख्यालय के राइंका में आयोजित चार दिवसीय शरदोत्सव सांस्कृतिक विकास समारोह की दूसरी संध्या में व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, राहुल रावत, जिपं सदस्य नानाई मोरी अरुण रावत, जिपं सदस्य आराकोट अनिता रावत, सियाराम बतौर अतिथि उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय गायक दिवान शिवान, रवांई के गायक रूपी राणा, विजय नेगी के गीतों का जादू बिखरा। अंत में रंवाई के लोक गायक रुपी राणा ने हिमाचली, गढ़वाली, कुमाउनी और रंवाई के लोकल गानों में दर्शकों को थिरकने को मजबूर किया। इस अवसर पर मोरी मेला समिति के अध्यक्ष प्रकाश चौहान, सोमेन्द्र सिंह राणा, संजय राणा, केके डागरा, प्रेम चौहान आदि मौजूद रहे।