Inauguration of Shrimad Bhagwat Katha Gyaan Yajna at Trishala Devi Jain Guest House गोकुल धाम सेवा समिति ने कलश यात्रा निकाली, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsInauguration of Shrimad Bhagwat Katha Gyaan Yajna at Trishala Devi Jain Guest House

गोकुल धाम सेवा समिति ने कलश यात्रा निकाली

गोकुलधाम सेवा समिति द्वारा त्रिशला देवी जैन अतिथि गृह में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा रसूलपुर से निकलकर कथा स्थल पहुंची, जिसमें महिलाएं उत्साह से शामिल हुईं। कथा वाचक आचार्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSun, 16 March 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
गोकुल धाम सेवा समिति ने कलश यात्रा निकाली

गोकुलधाम सेवा समिति की ओर से त्रिशला देवी जैन अतिथि गृह में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रसूलपुर स्थित गोकुलधाम से शुरू हुई कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। सुबह 10 बजे रसूलपुर से कथा स्थल तक महिलाएं केसरिया एवं पीले रंग की साड़ियां पहनकर उत्साह एवं उमंग के साथ कलशयात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा का शुभारंभ पदाधिकारियों ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना कर किया। कलश यात्रा में सबसे आगे महिलाएं अपने सिर पर जल कलश लेकर भगवान श्री कृष्ण व राधा रानी का गुणगान करते हुए चल रही थीं। इसके बाद श्रद्धालु भजन कीर्तन कर श्री कृष्ण का जयकारा लगाते हुए जय घोष कर रहे थे। बैंडबाजों के साथ जैसे ही हरे रामा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे की धुन छेड़ी तो कलश यात्रा में मौजूद श्रद्धालु नाचने को मजबूर हो गए। महिलाएं और अन्य श्रद्धालु बैंडबाजे की धुनों पर मंगल गीत गाते हुए कथा स्थल पहुंचीं, जहां पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। व्यासपीठ को कलश जल से अभिसिंचित करने के बाद बाद कथा वाचक आचार्य विजय कृष्ण महाराज ने कथा महात्म्य के बारे जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कि श्रीमद्भागवत परम सत्य की अनुभूति एवं कालभय से मुक्त कराने वाला पुराण है। श्रीमद्भागवत प्राणी की सतकामनाओं को पूर्ण करते हुए मृत्यु को मंगलमय बनाने में विशुद्ध प्रेम शास्त्र का काम करता है। यह पुराण नर को नारायण से जोड़ने में एक सेतु की तरह काम करता है। बताया कि भागवत कथा सुनने से जहां मनुष्य को पितृ ऋण से छुटकारा मिलता है वहीं सच्ची भक्ति का भी मार्ग मनुष्य को प्राप्त होता है। इस दौरान गोकुल धाम के संस्थापक गौरव महाराज, अजय रोहिला, बलदेव राणा, संदीप कुमार, कमल मित्तल, बिन्नी ठाकुर, सीमा रोहिला, दीपिका सिंह, रुचि जैन आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।