अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बरोटीवाला में अटल टिंकरिंग लैब की शुरुआत

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया गया। इससे छात्र-छात्राएं रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्री डी प्रिंटिंग और कोडिंग जैसी नई तकनीकों को सीख सकेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और नवाचार को बढ़ावा देना है।

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बरोटीवाला में अटल टिंकरिंग लैब की शुरुआत

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में गुरुवार को अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) का उद्घाटन किया गया। लैब की सुविधा मिलने से अब छात्र-छात्राएं रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्री डी प्रिंटिंग और कोडिंग जैसी नई तकनीकों को सीख सकेंगे, जिससे उनका रचनात्मक विकास होगा और वे भविष्य के लिए तैयार हो सकेंगे। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह चौहान ने बताया कि लैब स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (स्टेम) की अवधारणा समझने में मदद मिलेगी। छात्रों में उद्यमिता और नवाचार की भावना को विकसित किया जा सकेगा। यह छात्रों को उनकी पुस्तकों से सीखे सिद्धांतों के वास्तविक जीवन के अनुप्रयोग और महत्व को सीखने में मदद करेगा। लैब थ्रीडी प्रिंटर, रोबोटिक्स किट सहित कई दूसरे तकनीकी उपकरणों की सुविधाओं से लैस होगी。

लैब की जानकारी

लैब प्रभारी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे अटल इनोवेशन मिशन के तहत शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और नवाचार की भावना विकसित करना है।

आधुनिक तकनीकों का ज्ञान

लैब स्थापित करने आईआईटी कानपुर से आए मेंटर पुष्कर सिंह ने कहा कि इस लैब के माध्यम से छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रिंटिंग, और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाता है। इसमें प्रयोग करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक किट्स, सर्किट बोर्ड, सेंसर, माइक्रोकंट्रोलर जैसी उपकरणों की सुविधा दी गई है, जिससे बच्चे खुद से नए प्रयोग और इनोवेशन कर सकें। इस दौरान रश्मि नेगी, रघुराज सिंह, पूर्णिमा, दीपा दानू, मनोज उनियाल, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन कब किया गया?
अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन गुरुवार को किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।