ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरजीवनगढ़ में गैस सिलेंडर में लगी आग

जीवनगढ़ में गैस सिलेंडर में लगी आग

डांडा जीवनगढ़ में गुरुवार दोपहर को एक महिला घर में खाना बना रही थी। तभी गैस पाइप लीक होने से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इससे पूरे घर में आग फैल गयी। महिला ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर...

जीवनगढ़ में गैस सिलेंडर में लगी आग
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 09 Nov 2017 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

डांडा जीवनगढ़ में गुरुवार दोपहर को एक महिला घर में खाना बना रही थी। तभी गैस पाइप लीक होने से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इससे पूरे घर में आग फैल गयी। महिला ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर गैस के फटने के डर से लोगों में अफरा तफरी मच गयी। डांडा जीवनगढ़ निवासी जिंदा हसन की पत्नी दोपहर में घर के अंदर खाना बना रही थी। तभी गैस की पाइप लीक होने के कारण अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ दी। इससे सिलेंडर धू- धूकर जलने लगा। इस दौरान किचन में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। किसी तरह से जिंदा हसन की पत्नी अपने को सुरक्षित बचाकर बाहर निकली। लेकिन सिलेंडर फटने के डर से लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी कुछ लोगों ने पुलिस और डाकपत्थर फायर सर्विस को फोन पर सूचना दी। फायर कर्मियों व पुलिस ने सिलेंडर को घर से बाहर फेंककर सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। डाकपत्थर चौकी इंचार्ज शमशेर अली ने बताया कि नुकसान व बड़ा हादसा होने से टल गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें