ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरयात्रा सीजन में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए नहीं किये गये सुधार

यात्रा सीजन में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए नहीं किये गये सुधार

आगामी सात मई से चारधाम यात्रा शुरु हो रही है। सात मई को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। लेकिन यमुनोत्री धाम को जाने वाले यात्रियों की सुबिधा के लिए विकासनगर में यातायात व्यवस्था में अब तक कोई सुधार...

आगामी सात मई से चारधाम यात्रा शुरु हो रही है। सात मई को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। लेकिन यमुनोत्री धाम को जाने वाले यात्रियों की सुबिधा के लिए विकासनगर में यातायात व्यवस्था में अब तक कोई सुधार...
1/ 2आगामी सात मई से चारधाम यात्रा शुरु हो रही है। सात मई को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। लेकिन यमुनोत्री धाम को जाने वाले यात्रियों की सुबिधा के लिए विकासनगर में यातायात व्यवस्था में अब तक कोई सुधार...
आगामी सात मई से चारधाम यात्रा शुरु हो रही है। सात मई को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। लेकिन यमुनोत्री धाम को जाने वाले यात्रियों की सुबिधा के लिए विकासनगर में यातायात व्यवस्था में अब तक कोई सुधार...
2/ 2आगामी सात मई से चारधाम यात्रा शुरु हो रही है। सात मई को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। लेकिन यमुनोत्री धाम को जाने वाले यात्रियों की सुबिधा के लिए विकासनगर में यातायात व्यवस्था में अब तक कोई सुधार...
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 28 Apr 2019 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

चारधाम यात्रा सात मई से शुरू हो रही है। इस दिन यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। लेकिन यमुनोत्री धाम को जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विकासनगर में यातायात व्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं किए गए हैं। हाईवे स्थित विकासनगर बाजार में वाहनों की पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां वाहन नोपार्किंग जोन में खड़े होते हैं। इनसे विकासनगर में हर समय यातायात बाधित होता रहता है।चारधाम यात्रा शुरू होने के लिए चंद दिन बचे हैं। एक सप्ताह बाद चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। लेकिन यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। जिसके चलते यातायात व्यवस्था बदहाल है। दिल्ली-यमनोत्री मार्ग के बीच स्थित विकासनगर बाजार पछुवादून से लेकर जौनसार बावर, टिहरी के जौनपुर, उत्तरकाशी के रवांई और हिमाचल के सिरमौर जिले का मुख्य व्यापारिक केंद्र है। इन सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में वाहनों की विकासनगर आवाजाही होती है। लेकिन बाजार में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इससे सभी क्षेत्रों से आने वाले लोडर, कार, बस और ट्रकों की मुख्य बाजार में हाईवे के दोनों किनारों पर पार्किंग होती है। ऐसे में हाईवे की चौड़ाई सिकुड़ जाने से बाजार में जगह जगह वाहनों का जाम लग जाता है। चारधाम यात्रा कर रहे यात्रियों को जाम में फंसना पड़ता है। मुख्य बाजार में स्टेट बैंक चौक, नगर पालिका चौक, जल कल विभाग कार्यालय, रामकुमार चौक, पहाड़ी गली चौक, गीता भवन बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक, सहकारी बैंक, नैनीताल बैंक, इलाहबाद बैंक के पास नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग हो रही है। इसके चलते बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। यात्रा सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था बुरी तरह से लड़खड़ा जाती है। शहर में यातायात पुलिस की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते यात्रियों को घंटों तक जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें