ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरहिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ अभियान में जुटे सैकड़ों लोग

हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ अभियान में जुटे सैकड़ों लोग

हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ, पॉलीथीन हटाओ अभियान के पहले दिन लोगों ने अभियान को हाथोंहाथ लिया। विभिन्न संस्थाओं व संगठनों ने हिमालय बचाआ, पॉलीथीन हटाओ अभियान में शिरकत हिन्दुस्तान की पहल का स्वागत किया।...

हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ अभियान में जुटे सैकड़ों लोग
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 01 Sep 2019 04:57 PM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ अभियान के पहले दिन लोग बड़ी संख्या में जुटे। विभिन्न शैक्षिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ अभियान में शिरकत कर हिन्दुस्तान की पहल का स्वागत किया। सैकड़ों लोगों ने हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ की प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर सभी ने कहा कि आज जिस तरह से पर्यावरण लगातार दूषित हो रहा है, उसे अगर रोका न गया तो आने वाले समय में हिन्दुस्तान के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा। हिमालय को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। जिससे आने वाले समय में भी हमे हिमालय से शुद्ध हवा और पानी मिलता रहे। अभियान के पहले दिन 1320 लोगों ने ली हिमालय बचाने की शपथ हिन्दुस्तान की ओर से नौ दिनों तक हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन लोगों ने अभियान की जमकर सराहना की। हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत संत निरंकारी मिशन विकासनगर की ओर से जीवनगढ़ सत्संग भवन में हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा ली गयी। संत निरंकारी मिशन के पांच सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिमालय को बचाने की प्रतिज्ञा ली। सत्संग के ज्ञान प्रचारक भारत ठाकुर की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने हिमालय प्रतिज्ञा ली। विकासनगर ब्रांच के मुखी महात्मा नरेंद्र राठौर ने कार्यकर्ताओ को हिमालय प्रतिज्ञा करायी। इस मौके पर डॉ.डीएस रावत, बीक पड्डा, आरपी हिगवालन, शोभा नेपाली, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। सहसपुर में जामिल उलूम मदरसा के नाजिम मोहम्मबद अब्बास ने मदरसे के छह सौ से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। कहा कि हिमालय से आज हमे ताजी हवा, पानी मिलता है। आज जो भी भोजन हम प्राप्त करते हैं वह हिमालय से ही मिलता है। लेकिन हिमालय संकट में आ रहा है। यदि आज से हिमालय की सुरक्षा न की गयी तो आने वाले समय में हिमालय पर संकट गहरा सकता है। जिससे पर्यावरण को नुकसान होने के साथ ही लोगों को पीने के लिए पानी और सांस लेने के लिए हवा तक नहीं मिल पाएगी। हिमालय को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। युवा समिति सेलाकुई के पचास से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा ली। युवा समिति के अध्यक्ष अरशद अली ने कार्यकर्ताओं से हिमालय प्रतिज्ञा करवाई। उधर साहिया स्थित कृषि मंडी में मंडी समिति के पचास से अधिक लोगों ने हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ प्रतिज्ञा ली। मंडी समिति के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने मंडी समिति के सदस्यों और व्यापारियों को हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ प्रतिज्ञा करवाई। इस मौके पर राजेश जैन, अनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज ठाकुर, निखिल अग्रवाल, कपिल, राजेंद्र तोमर, तिलकसिंह, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे। जामा मस्जिद विकासनगर में एक सौ बीस से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ प्रतिज्ञा ली। जामा मस्जिद के मौलाना कलीम ने सभी लोगों को हिमालय बचाओ, पॉलीथिन हटाओ प्रतिज्ञा करवाई। इस मौके पर जमशेद अहमद, मुनीर अहमद, हाजी सईद, मिर्जा महमूद, अकरम, आजम, इशरत अली, मुसद्दीन, फईम अंसारी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें