साहिया में जाम खुलवाने पहुंचे होमगार्ड से उलझे लोग
साहिया बाजार में आए दिन लगते ट्रैफिक जाम से लोग काफी परेशान हैं। ताजा मामला गुरुवार दोपहर का है, जब जाम खुलवाने पहुंचे दो होमगार्डों को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। उन्होंने दोनों को घेरकर खूब खरी...
साहिया बाजार में आए दिन लगते ट्रैफिक जाम से लोग काफी परेशान हैं। ताजा मामला गुरुवार दोपहर का है, जब जाम खुलवाने पहुंचे दो होमगार्डों को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। उन्होंने दोनों को घेरकर खूब खरी खोटी सुनाई। साथ ही यातायात व्यवस्था जल्द नहीं सुधारने पर तहसील में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा, मगर बाद में स्थिति सामान्य हो गई। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आड़ी-तिरछी खड़ी गाड़ियों के कारण साहिया बाजार में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय पटवारी को फोन पर इसकी सूचना दी तो दो होमगार्डों को मौके पर भेजा गया। मगर, दोनों के पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्राम प्रधान नेवी मोहन शर्मा और सतपाल राय के नेतृत्व में लोगों ने दोनों होमगार्डों का घेराव कर खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने होमगार्डों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत तहसीलदार से कर डाली। की। उन्होंने चेताया कि अगर साहिया बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या हल नहीं हुई तो तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान प्रीतम चौहान, मान सिंह, कृपाल सिंह, नीरज, अमित और जयपाल सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।