होली के मद्देनजर क्षेत्र में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Mar 03, 2026 04:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

होली के त्योहार पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु रहेगी। असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए बॉर्डर पर सख्ती बरती जा रही है। केमिकल रंगों से बचने की सलाह दी गई है।

होली के मद्देनजर क्षेत्र में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

होली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पछुवादून में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान होली में हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखेंगे। किसी भी आपातकालीन स्थिति या दुर्घटना से निपटने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में भी अलर्ट जारी किया गया है। सभी अस्पतालों में एंबुलेंस सेवा को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उप जिला अस्पताल में घायलों के लिए इमरजेंसी और जनरल वार्ड में बेड सुरक्षित किए गए हैं। शहर कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि संवेदनशील इलाकों, अस्पतालों, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और दुर्गा शक्ति की टीम मौजूद रहेगी। ---- बिजली-पानी की आपूर्ति रहेगी सुचारु होली पर लोगों को बिजली-पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को कहीं भी शटडाउन नहीं होगा। इस बीच कहीं बिजली संबंधित समस्या आती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा। इमरजेंसी में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। होली के दिन पानी की किल्लत नहीं होगी। 24 घंटे पानी की आपूर्ति की जाएगी। जलकल अभियंता जयपाल चौहान ने बताया कि सभी ओवरहेड टैंक से पूरे दिन पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने लोगों से शुद्ध पेयजल की बर्बादी न करने की अपील की है। ---- बॉर्डर पर ली वाहनों की तलाशी होली पर हुड़दंग से बचने और असामाजिक तत्वों के पछुवादून की सीमा में प्रवेश रोकने के लिए उत्तर प्रदेश से लगे दर्रारीट बॉर्डर, कुल्हाल बॉर्डर, डाकपत्थर पत्थर बैराज में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। राज्य की सीमा में आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। ---- केमिकल वाले रंगों से रहें दूर, शांति से मनाएं होली केमिकलयुक्त रंगों से कई प्रकार के इन्फेक्शन का खतरा रहता है। सबसे अधिक परेशानी स्किन और आंखों में होती है। उप जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. टीएस डुंगरियाल ने बताया कि केमिकलयुक्त रंग से बचकर रहना चाहिए। जहां तक हो सके हर्बल रंग और अबीर और गुलाल से होली खेलनी चाहिए। ज्यादा देर तक भीगा कपड़ा नहीं पहनें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।