ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरअपराध रोकने में पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग

अपराध रोकने में पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग

विकासनगर। थाना सहसपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को रोकने में जनता को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। कहा...

अपराध रोकने में पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 27 Jan 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। थाना सहसपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को रोकने में जनता को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की सक्रियता पर कड़ी नजर रखी जाय। इस तरह के लोगों के बारे में समय समय पर पुलिस को सूचना दी जाय। जिससे ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस समय रहते उचित कार्रवाई कर सके। कहा कि नशे की बढती प्रवृति को रोकने में लोगों सहयोग अहम है। कहा कि युवाओं में लगातार नशे के प्रवृति बढती जा रही है। नशे के कारण ही युवा अपराध की दुनियां में कदम रखते हैं। युवाओं के भविष्य को सुधारने के लिए हमें नशे पर अंकुश लगाना होगा। जिसमे समाज के लोगों का अहम योगदान होना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें