
जौनसार बावर की पांच सड़कें हुईं सुचारु
भारी बारिश के कारण लोनिवि साहिया और पीएमजीएसवाई कालसी में पांच सड़कें मलबा आने से बंद हो गईं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम तक सड़कों को खोल दिया गया, लेकिन फिर से बारिश...
भारी बारिश के कारण लोनिवि साहिया और पीएमजीएसवाई कालसी के अंतर्गत आने वाले पांच सड़कें मलबा आने से बंद हो गईं। जिससे दिनभर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार देर शाम सभी सड़कों को खोल दिया गया है, लेकिन फिर से बारिश होने के कारण इन सड़कों पर मलबा आने की आशंका बनी हुई है। बुधवार रात को साहिया, कालसी, चकराता क्षेत्र में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर मलवा आ गया। जिससे लोनिवि अस्थायी खंड साहिया के तहत दुधलानी चुनोऊ मार्ग एक जगह व सुनोधा मथहियाना मार्ग दो जगह बंद हो गया। वहीं, पीएमजीएसवाई कालसी के अंतर्गत दारागाड-कथियान-डांगूटा मार्ग एक जगह, इंद्रोली-कंधार मार्ग दो जगह, व कलान-डिमीच मोटर मार्ग चार जगह बंद हो गया।

जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर किसानों को अपनी फसलों को मंडी तक पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें पैदल और घोड़े-खच्चरों से अपनी फसलों को मुख्या मार्ग और मंडी तक पहुंचाना पड़ा। हालांकि, देर शाम तक सभी सड़कों से मलवा हटा दिया गया था, लेकिन देर रात हुई बारिश से फिर से इन सड़कों पर मलबा आने की संभावना बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


