ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरमुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन पर किया हवन यज्ञ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन पर किया हवन यज्ञ

भारतीय जनता पार्टी हरबर्टपुर मंडल की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर ईश्वर से उनकी...

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन पर किया हवन यज्ञ
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 09 Apr 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददाता

भारतीय जनता पार्टी हरबर्टपुर मंडल की ओर से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर ईश्वर से उनकी दीघार्यु की कामना की।

शुक्रवार शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्म दिवस पर हरबर्टपुर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की दीघार्यु की कामना की। इस मौके पर नीरू देवी, संतोष रावत, दिनेश कौशिक, राहुल शर्मा, विनोद कश्यप, जनार्दन जोशी, सुभाष शर्मा, मुकेश जयसवाल, संदीप शर्मा, अज्जू उपाध्याय, देवेन्द्र धीमान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें