101 मीटर तिरंगे के साथ विकासनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विकासनगर में 101 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा एनफील्ड स्कूल से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार होते हुए पहाड़ी गली चौक तक पहुंची। विधायक मुन्ना सिंह चौहान और अन्य भाजपा नेताओं ने तिरंगे के महत्व पर जोर दिया।

101 मीटर तिरंगे के साथ विकासनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
101 मीटर तिरंगे के साथ विकासनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासनगर शहर मंडल की ओर से 101 मीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। एनफील्ड स्कूल से शुरू हुई यात्रा नगर के मुख्य बाजार से होते हुए पहाड़ी गली चौक तक पहुंची। इसमें क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पूर्व विधायक एवं वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) कुलदीप कुमार ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र ठाकुर, अरुण मित्तल, रचिता ठाकुर, सचिन बंसल, आदित्य वर्मा, गुड्डी देवी, दीपक जैन और गौरव लोधा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia News101 मीटर तिरंगे के साथ विकासनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा