गाजे बाजे के साथ निकली खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा
Feb 17, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
-खाटू श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के चौथे दिन निकाली गई निशान यात्राली गई निशान यात्रा विकासनगर, संवाददाता। खाटू श्याम मंदिर में चल रहे प
खाटू श्याम मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तहत मंगलवार को गाजे बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। प्राचीन शिव मंदिर से निकली निशान यात्रा चार किमी का दायरा तय कर शहर की परिक्रमा करते हुए नव निर्मित खाटू श्याम मंदिर में पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा करने के साथ ही यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। खाटू वाले श्याम के जयकारों के साथ निशान यात्रा में शामिल राधे-श्याम की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


