Vikasnagar News: भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
Vikasnagar News: नगर में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और रथ को खींचा। यात्रा का शुभारंभ महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में हुआ। अंत में भगवान की आरती के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया।

Vikasnagar News: नगर में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा धार्मिक उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। प्राचीन शिव मंदिर, लक्ष्मणपुर से दोपहर दो बजे शुरू हुई रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे नगर में जय जगन्नाथ और हरे कृष्ण के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। रथ यात्रा का शुभारंभ महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुआ। सुसज्जित रथ पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाएं विराजमान कर यात्रा शुरू की गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से रथ खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा मंदिर परिसर से डाकपत्थर रोड, मुख्य बाजार, पहाड़ी गली और सिनेमा गली से होते हुए पुनः प्राचीन शिव मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह रथ का भव्य स्वागत किया। पुष्पवर्षा और आरती कर श्रद्धालुओं ने परिवार एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर शीतल पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई。
रथ यात्रा में सहभागिता
रथ यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए भगवान का गुणगान करते नजर आए। नगर के मुख्य बाजार में देर शाम तक भक्तिमय माहौल बना रहा। लोगों ने घरों, प्रतिष्ठानों और छतों से भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। रथ यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नवप्रभात, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराजअजय धमीजा, मंदिर समिति के सचिव राजकुमार रोहिला, कुलदीप कुमार, नीरू देवी, रिकेश शर्मा, प्रदीप महावार, नितेश अरोड़ा, उमाकांत अग्रवाल, रविंद्र राणा, राजकुमार राणा, रोहित साहू, दीपक नौटियाल, अरविंद गर्ग, पंकज गौड़, अंकित कंसल, वीरेंद्र सिंह बॉबी, मनीष गुप्ता, रोहिन राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सहित जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आरती और प्रसाद वितरण
समापन पर मंदिर परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ की विशेष आरती और पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति ने रथ यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और प्रशासन का आभार जताया।


