खत पशगांव के तीन गांवों ने 45 साल बाद मना बिस्सू पर्व

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

जनजातीय क्षेत्र जौनसार के खत पशगांव के उपला खाग हाजा, कितरौली और डाडुवा गांव के ग्रामीणों ने 45 वर्षों बाद भव्य बिस्सू मेला आयोजित किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य कर जश्न मनाया। चकराता के इन्द्रोली और कंदाड गांवों ने भी सामुहिक रूप से बिस्सू पर्व मनाया। सैकड़ों लोग इस आयोजन में शामिल हुए।

खत पशगांव के तीन गांवों ने 45 साल बाद मना बिस्सू पर्व
जनजातीय क्षेत्र जौनसार के खत पशगांव के उपला खाग हाजा, कितरौली और डाडुवा गांव के ग्रामीणों ने पौराणिक बिस्सू मेले का 45 वर्षों बाद भव्य आयोजन किया। बुधवार को चन्दार्शा टॉप चुराणी डांडा हाजा (बोधोई) में तीनों गांवों के ग्रामीणों ने बड़े धूमधाम से बिस्सू पर्व मनाया। हाजा, कितरोली, डाडुवा के ग्रामीणों और गांव के मैदानी क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने बढ़ चढ़कर बिस्सू पर्व में प्रतिभाग किया। बिस्सू मेला स्थल पर ग्रामीणों ने पारंपरिक ठोउड़ा नृत्य कर लोगों को आकर्षित किया। वहीं ग्रामीणों ने पारम्परिक लोक नृत्य कर जश्न मनाया। वहीं दूसरी तरफ चकराता के इन्द्रोली और कंदाड गांव ने इन्द्रोली गांव में सामुहिक रूप से बिस्सू पर्व मनाया। ग्रामीणों द्वारा पंचायती आंगन में हारुल नृत्य कर समां बांधा। इस दौरान रघुवीर नौटियाल, सूरत सिंह चौहान, प्रीतम सिंह, खजान सिंह, अतर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।