ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरगरीबों के लिए क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था करे सरकार: नेगी

गरीबों के लिए क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था करे सरकार: नेगी

प्रदेश में आरक्षण की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जन संघर्ष मोर्चा ने गरीबों के लिए क्षैतिज आरक्षण की मांग की है। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सरकार का ध्यान वास्तविक गरीबों की ओर खींचते हुए...

गरीबों के लिए क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था करे सरकार: नेगी
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरTue, 22 Jan 2019 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददाताप्रदेश में आरक्षण की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जन संघर्ष मोर्चा ने गरीबों के लिए क्षैतिज आरक्षण की मांग की है। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सरकार का ध्यान वास्तविक गरीबों की ओर खींचते हुए आरक्षण का लाभ उनतक पहुंचाने का अनुरोध किया है। मंगलवार सुबह मोर्चा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू आरक्षण व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण भले ही दिया जा रहा है। लेकिन, व्यवस्था से वास्तविक गरीब कोसों दूर हैं। अनु.जाति, जनजाति के मामले में आय सीमा न होने के कारण पात्रों की बजाय अपात्र लोग आसानी से आरक्षण का लाभ उठा रहे हैं। वार्ता में विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, श्रवण ओझा, सुशील भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें