ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरएबीवीपी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर

एबीवीपी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाना डालनवाला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा के खिलाफ तहरीर दी। महानगर मंत्री अभिजीत...

एबीवीपी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनMon, 13 Feb 2023 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को थाना डालनवाला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा के खिलाफ तहरीर दी।

महानगर मंत्री अभिजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा ने अपने बयान में कहा कि बेरोजगारो के आंदोलन के दौरान प्रीतम सिंह के साथ बदतमीजी झगड़ा एवं पथराव करने वाले लोग विद्यार्थी परिषद से जुड़े हुए थे। ऐसा साक्ष्य होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि करन माहरा के आरोप निराधार हैं। वे या तो इसका प्रमाण दें या माफी मांगे।

परिषद के सोशल मीडिया प्रांत संयोजक हन्नी सिसोदिया ने कहा कि परिषद रजिस्टर्ड छात्र संगठन है, जिसकी प्रत्येक वर्ष सदस्यता होती है। उसकी सदस्यता रसीद तक दी जाती है और प्रत्येक वर्ष के लिए दायित्वों की विधिवत घोषणा होती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने यह आरोप किस आधार पर लगाया है, क्या जिन्होंने तोड़फोड़ मारपीट की है उनके पास सदस्यता रसीद या दायित्व थे तो उनका उनके पास कोई प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि महारा ने स्वयं अपने ही संगठन के कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध तरीके से परिषद को बदनाम करने की नियति से ये करवाया गया होगा। डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने आरोप लगाया की बिना किसी सबूत व आधार के कोंग्रेस अध्यक्ष माहरा ने परिषद की छवि धूमिल की गई है व मीडिया से झूठी खबर फैलाने का अपराध किया गया है। जिसके लिए उनके ख़िलाफ़ मुकदमा हो। इस दौरान यशवंत पंवार, डीएवी इकाई अध्यक्ष अमन जोशी, मंत्री यश प्रताप बिष्ट, रितिक नौटियाल, नगर मन्त्री अरमान डोभाल, फरीद अहमद, अंशुल परमार, अंकित सिंह आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें