ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरभोजनमाताओं की समस्याओं पर ध्यान दे सरकार

भोजनमाताओं की समस्याओं पर ध्यान दे सरकार

भोजनमाता संगठन की राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में बैठक आयोजित हुई। इसमें भोजनमाताओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने प्रदेश सरकार से अपनी समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग को जोर शोर...

भोजनमाताओं की समस्याओं पर ध्यान दे सरकार
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 08 Jul 2018 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजनमाता संगठन की राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में बैठक आयोजित हुई। इसमें भोजनमाताओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने प्रदेश सरकार से अपनी समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग को जोर शोर से उठाया। प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में विकासखंड के प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत भोजनमाताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने भोजनमाताओं के मानदेय वृद्धि की मांग उठाई। कहा कि लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग को सरकार नकार रही है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से भोजनमाताओं को छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने के साथ वर्षभर में 10 आक्समिक अवकाश देने की मांग की। महामंत्री बिट्टो देवी ने लंबे समय से विद्यालयों में कार्यरत भोजनमाताओं को छात्रसंख्या कम होने के बावजूद, न हटाने व सेवानिवृत्त पर भोजनमाताओं को एकमुश्त धनराशि देने की मांग की। इसके अतिरिक्त बैठक में गैस सिलेंडर होने के बाद भी लकड़ी के चूल्हों पर खाना पका रही भोजनमाताओं ने आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द समस्त विद्यालयों में गैस सिलेन्डर उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मौके पर उमा पाल, रविता, कंटो, कल्पेश्वरी, माधुरी तोमर, इंदिरा, सोमा, मधु, बीना, लीला, अनीता, कुसुम, शकुंतला, शिमला, मीरा, सत्तो, सुषमा, संजी, बाला, प्रतिमा, रेनू आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें