पछुवादून में गैस बुकिंग सिस्टम ठप, एजेंसियों पर भीड़

Mar 12, 2026 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति के कारण भारत में रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर गैस संकट के संदेशों से लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। जबकि इंडेन गैस की आपूर्ति सामान्य है, एचपी गैस की आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को समस्या हो रही है।

पछुवादून में गैस बुकिंग सिस्टम ठप, एजेंसियों पर भीड़
खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच देश में रसोई गैस को लेकर किल्लत की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर गैस संकट के संदेश प्रसारित होने के बाद लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काटने लगे हैं। पछुवादून क्षेत्र में इंडेन गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है, लेकिन हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) की गैस आपूर्ति ठप होने से कई उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं मिल पा रही है। गैस एजेंसियों पर कहीं सर्वर डाउन होने की बात सामने आ रही है तो कहीं उपभोक्ताओं की भीड़ दिखाई दे रही है। ऑनलाइन गैस बुकिंग सिस्टम प्रभावित होने के कारण लोग सीधे एजेंसी पहुंचकर सिलेंडर बुक करा रहे हैं। विकासनगर में भी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।