Garh Mahotsav Planned in Virat Khai Focus on Tourism and Culture Enhancement बैराट खाई में 30 मई से शुरू होगा तीन दिवसीय गढ़ महोत्सव, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsGarh Mahotsav Planned in Virat Khai Focus on Tourism and Culture Enhancement

बैराट खाई में 30 मई से शुरू होगा तीन दिवसीय गढ़ महोत्सव

गढ़ बैराट पर्यटन एवं संस्कृति संवर्धन समिति विराट खाई खत कोरू की बैठक में गढ़ महोत्सव के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSun, 16 March 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
बैराट खाई में 30 मई से शुरू होगा तीन दिवसीय गढ़ महोत्सव

गढ़ बैराट पर्यटन एवं संस्कृति संवर्धन समिति विराट खाई खत कोरू की बैठक में गढ़ महोत्सव के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने 30 मई से तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया। बैराटखाई में रविवार को संपन्न हुई बैठक में गढ़ महोत्सव के सफल आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करते हुए मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महोत्सव आयोजित करने के लिए राजेंद्र कौर द्वारा समिति को दो लाख पच्चीस हजार की धनराशि प्रदान की गई। बताया कि जौनसार बावर की शान गढ़ बैराट को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का संकल्प लिया गया। कहा कि गढ़ बैराट के पौराणिक गौरव को पुनर्स्थापित करने व इस क्षेत्र की सभ्यता, संस्कृति को पर्यटन संस्कृति का अंग बनाकर सामाजिक संरचना को रोजगार परक बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान माया दत्त जोशी, सूरत सिंह, संसार चौहान, श्याम सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह चौहान, विक्रम सिंह, मुन्ना सिंह, विरेंद्र सिंह चौहान, रवि चौहान, चतर सिंह, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।