ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपछुवादून से लेकर जौनसार बावर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू

पछुवादून से लेकर जौनसार बावर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू

पछुवादून से लेकर जौनसार बावर में अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद बुधवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। ठंड के मारे लोग घरों के अंदर कैद...

पछुवादून से लेकर जौनसार बावर में अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद बुधवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। ठंड के मारे लोग घरों के अंदर कैद...
1/ 2पछुवादून से लेकर जौनसार बावर में अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद बुधवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। ठंड के मारे लोग घरों के अंदर कैद...
पछुवादून से लेकर जौनसार बावर में अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद बुधवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। ठंड के मारे लोग घरों के अंदर कैद...
2/ 2पछुवादून से लेकर जौनसार बावर में अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद बुधवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। ठंड के मारे लोग घरों के अंदर कैद...
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 01 Dec 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पछुवादून से लेकर जौनसार बावर में अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद बुधवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। ठंड के मारे लोग घरों के अंदर कैद होने को मजबूर रहे। दिन भर लोग हीटर और अंगेठियां जलाकर ठंड से बचाव करने में जुटे रहे।

बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल मंडराने लगे। दिनभर सुबह से लेकर दिनभर धूप गुल रही। सुबह से ही पछुवादून से लेकर पहाड़ी क्षेत्र जौनसार बावर में सर्द हवाएं चलने से मौसम एकदम ठंडा हो गया। पछुवादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि चकराता में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे चकराता में शीत लहर चलनी शुरू हो गयी। लोग घरों के अंदर कैद होकर हीटर और अंगेठी का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते दिखे। वहीं चकराता बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारी भी दुकानों में अंगेठी के सहारे बैठे रहे। मैदान से लेकर पहाड़ तक चल रही शीत लहर से लोग ठंड से बचने के लिए गरम कपड़ों और अंगेठी, हीटर आदि का सहारा ले रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें