साहिया इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का शुभारंभ
जौनसार-बावर जनजातीय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज साहिया में निःशुल्क समर कैंप की शुरुआत हुई। 50 से अधिक छात्र-छात्राएं रचनात्मक और वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। कैंप का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई और नवाचार से जोड़कर गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करना है।

साहिया,संवाददाता। जौनसार-बावर जनजातीय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज साहिया में गुरुवार से पांच दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न रचनात्मक और नवाचार आधारित गतिविधियों में प्रतिभाग कर रहे हैं। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों के दौरान केवल मनोरंजन तक सीमित न रखते हुए पढ़ाई, रचनात्मक कार्यों और वैज्ञानिक गतिविधियों से जोड़ना है। कैंप का उद्घाटन विद्यालय के प्रवक्ता दिनेश कुमार ने किया। अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं यू-कोस्ट के मास्टर ट्रेनर अनुज कुमार और अमित कुमार द्वारा विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार आधारित प्रोजेक्ट तैयार करवाए जा रहे हैं।
कैंप में विज्ञान प्रयोग, मॉडल निर्माण, पेपर इंजीनियरिंग और कला गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक कौशल विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


