Vikasnagar News: 250 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: चकराता के जौनसार पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए एक निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टर ज्योति कालाकोटी ने 250 विद्यार्थियों के दांतों की जांच की और मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नियमित ब्रश करने और मीठी चीजों के सेवन में सावधानी बरतने की सलाह दी।

Vikasnagar News: 250 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया

Vikasnagar News: चकराता। जौनसार पब्लिक स्कूल चकराता में छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉक्टर ने बच्चों को दांतों की साफ सफाई व देखरेख की जानकारी देते हुए करीब 250 विद्यार्थियों के दांतों का परीक्षण किया। डॉ. ज्योति कालाकोटी ने बच्चों को मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए दांतों की सफाई, ब्रश करने की तकनीक और खानपान से जुड़ी सावधानियों के बारे में उपयोगी सुझाव दिए। कहा कि नियमित ब्रश करना और मीठी चीजों का सीमित सेवन करना दांतों को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मृदुला थापा मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।