ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरपछुवादून में कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई दिक्कत

पछुवादून में कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई दिक्कत

पछुवादून क्षेत्र में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। दोपहर के समय धूप निकलने पर कुछ राहत मिली। लेकिन, सुबह करीब साढ़े दस बजे तक कोहरे और सर्द हवाओं ने...

पछुवादून में कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई दिक्कत
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 17 Jan 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विजिविलटी कम होने से वाहनों की रफ्तार हुई कम

दोपहर के समय धूप खिलने से मिली लोगों को राहत

विकासनगर। हमारे संवाददाता

पछुवादून क्षेत्र में रविवार सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ी।सुबह के समय वाहनों के आवागमन में भी लोगों को परेशानी हुई। दोपहर के समय धूप निकलने पर कुछ राहत मिली। लेकिन, सुबह करीब साढ़े दस बजे तक कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप रहा।

पछुवादून क्षेत्र में मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तक नगर सहित सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर आदि आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दोपहर के समय सूर्यदेव के दर्शन होने पर कुछ राहत मिली। विजिविलटी कम होने से वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हुई। ठंड और कोहरे के चलते बाजार में लोगों की संख्या में कमी आई है। स्थानीय बाजारों में सुबह करीब 11 बजे तक सन्नाटा पसरा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें