Flood Alert as Yamuna and Tons Rivers Surge Amid Heavy Rainfall शांत होने का नाम नहीं ले रही यमुना, टौंस की उफनती लहरें, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsFlood Alert as Yamuna and Tons Rivers Surge Amid Heavy Rainfall

शांत होने का नाम नहीं ले रही यमुना, टौंस की उफनती लहरें

लगातार बारिश के कारण यमुना और टौंस नदी का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे तटवर्ती बस्तियों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। यमुना का जल स्तर खतरे के निशान पर नहीं पहुंचा, लेकिन टौंस का...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSat, 13 Sep 2025 04:47 PM
share Share
Follow Us on
शांत होने का नाम नहीं ले रही यमुना, टौंस की उफनती लहरें

लगातार हो रही बारिश से उफान पर आई यमुना और टौंस नदी की लहरें शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं। पछुवादून में यमुना की लहरें तटवर्ती बस्तियों से टकरा रही हैं, जबकि टौंस भी चेतावनी के स्तर से ऊपर बह रही है। तटों को छूती लहरें अभी भी लोगों में दहशत का कारण बनी हुई हैं। नदियों के बढ़े हुए जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने तटवर्ती बस्तियों के लिए अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। यमुना और टौंस की लहरों के उतार चढ़ाव को देखते हुए तटवर्ती बस्तियों के लोग अभी भी घबराए हुए हैं।

लोगों की घबराहट का कारण दोनो नदियों के ऊपरी कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश भी है। प्रशासन की ओर से लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन लोग फिलहाल अपने आशियाने छोड़कर जाने का तैयार नहीं हैं। लिहाजा प्रशासन ने भी बचाव के इंतजाम किए हुए हैं। हालांकि अभी यमुना का जल स्तर खतरे के निशान पर नहीं पहुंचा है, लेकिन टौंस का जल स्तर चेतावनी स्तर से 1.60 मीटर ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि, अभी इससे अधिक खतरा नहीं है, लेकिन तटवर्ती क्षेत्र के हरिपुर, रूहाड़ा, व्यास नहरी, डुमेट बस्ती, ढकरानी गांव की निचली बस्ती, भीामवाला, बाड़वाला में यमुना किनारे की बस्ती में कई घर ऐसे हैं जो लहरों से कुछ ही दूर हैं। इन बस्तियों के बाशिंदों की इसी वजह से धड़कने बढ़ने लगी हैं। प्रशासन की ओर से पहले ही यहां के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। जल स्तर बढ़ा तो आगे कुछ दिनो में खतरा जरूर बढ़ सकता है। ---- झाझरा में 65.5 मिमी बारिश हुई झाझरा में सबसे अधिक 65.5 मिमी बारिश हुई। जबकि चकराता में 37.0 मिमी, कालसी में 25.0 मिमी, त्यूणी में 9.0 और विकासनगर में 1.0 मिमी बारिश हुई। शनिवार सुबह भी पछुवादून में रिमझिम बारिश हुई, हालांकि पूरे दिन बारिश नहीं होन से लोगों को कुछ राहत मिली। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम भी सुहाना रहा। ---- चकराता में कोहरा छाने से तापमान 15 डिग्री पहुंचा शनिवार सुबह से बारिश होने के कारण चकराता में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि बीच बीच में बारिश रुकती रही, लेकिन पूरा शहर दिन भर कोहरे के आगोश में डूबा रहा। बारिश और कोहरे के कारण शनिवार को चकराता का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि विकासनगर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। ---- नदियों के जल स्तर पर प्रशासन नजर रखे हुए है। सिंचाई विभाग और जल विद्युत निगम के अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। आपदा प्रबंधन और पुलिस प्रशासन तटवर्ती बस्तियों में किसी भी आपात स्थिति के लिए मुस्तैद है। विनोद कुमार, एसडीएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।