ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरकिसानों को किया जैविक खेती के प्रति प्रेरित

किसानों को किया जैविक खेती के प्रति प्रेरित

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांधी जयंती सप्ताह में संचालित किए जा रहे गांधी का कृषि दर्शन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज सोरना डोभरी में किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के शिक्षकों ने...

किसानों को किया जैविक खेती के प्रति प्रेरित
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरWed, 30 Sep 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांधी जयंती सप्ताह में संचालित किए जा रहे गांधी का कृषि दर्शन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज सोरना डोभरी में किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के शिक्षकों ने ग्रामीणों कृषि और किसान को लेकर महात्मा गांधी के विचारों की जानकारी देते हुए उन्हें जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

राइंका डोभरी के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी ने रासायनिक खादों से होने वाले नुकसान को देखते हुए कहा था कि इससे धरती विषैली हो रही है। गांवों को यंत्रीकरण और खेती को रासायनिक खादों से बचाना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर गांव और किसान बर्बाद हो जाएंगे। यही सब आज नीति आयोग और कृषि वैज्ञानिक कह रहे हैं कि रासायनिक खेती के बदले जैविक खेती अपनाना जरूरी है। शिक्षक सुधीरकांति ने ग्रामीणों को फसल चक्र और नगदी फसलों की जैविक खेती के माध्यक से उत्पादन की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के प्रसार शिक्षा केंद्र के प्राध्यापक डा. आरपी सिंह ने बताया कि कृषि को स्वरोजगार परक और उद्यम के तौर पर विकसित करने से ही देश आत्मनिर्भर बन सकता है। इस दौरान सुधीर पंवार, नबाबुद्दीन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें