Vikasnagar News: मंडी परिसर में बने किसान भवन पर लटका ताला, किसान परेशान

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: विकासनगर मंडी में किसानों की सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बना किसान भवन, डेढ़ वर्ष बाद भी नहीं खोला गया है। किसानों की फसलें सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हुआ। मंडी क्षेत्र में कई किसान अपनी फसल लेकर आते हैं, परंतु भवन पर ताला लटका हुआ है।

Vikasnagar News: मंडी परिसर में बने किसान भवन पर लटका ताला, किसान परेशान

Vikasnagar News: कृषि उत्पादन मंडी समिति विकासनगर परिसर में किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित किसान भवन अपनी उपयोगिता साबित करने से पहले ही सफेद हाथी बनकर रह गया है। भवन का निर्माण कार्य करीब डेढ़ वर्ष पहले पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। भवन पर अब भी ताला लटका हुआ है, जबकि प्रतिदिन सैकड़ों किसान मंडी में अपनी नगदी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। विकासनगर मंडी पछुवादून ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की सबसे बड़ी कृषि मंडियों में गिनी जाती है। यहां उत्तराखंड के जौनसार-बावर, टिहरी और उत्तरकाशी के अलावा हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश की बेहट तहसील से भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपनी नगदी फसलें लेकर आते हैं।

इन किसानों की सुविधा के लिए मंडी परिसर में किसान भवन का निर्माण कराया गया था, ताकि किसान अपनी उपज सुरक्षित रख सकें, बैठने और विश्राम करने की सुविधा मिल सके तथा विपरीत मौसम में फसलों को सुरक्षित रखा जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।