ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरसुदामा मार्ग पर गड्ढे में फंसा वाहन

सुदामा मार्ग पर गड्ढे में फंसा वाहन

गड्ढे में फंसा लोडर वाहन पलटने से बचा गड्ढे में फंसा लोडर वाहन पलटने से बचा गड्ढे में फंसा लोडर वाहन पलटने से बचा गड्ढे में फंसा लोडर वाहन पलटने से बचा गड्ढे में फंसा लोडर वाहन पलटने से बचा गड्ढे में...

सुदामा मार्ग पर गड्ढे में फंसा वाहन
हिन्दुस्तान टीम,रिषिकेषThu, 15 Oct 2020 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सुदामा मार्ग पर बने गड्ढे में अचानक फंसा लोडर वाहन पलटने से बच गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के मार्ग के बीच फंसने से चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। दुपहिया वाहन तक बमुश्किल निकले। यातायात पुलिस ने मशक्कत के बाद लोडर को गड्ढे से बाहर निकाला।लक्ष्मणझूला रोड से सरिया मंडी को जोड़ने वाले सुदामा मार्ग के शुरूआत में भूमिगत नाला है। सफाई के लिए नाले के ऊपर लोहे का जाल लगाया गया था। मरम्मत और रखरखाव के अभाव में लोहे का जाल काफी समय पहले टूटकर गिर चुका है। लोहे का जाल हटने से गड्ढा हो गया है। आसपास के लोग गड्ढे को खतरे की घंटी बताकर निगम प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन बुधवार को हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोहे की जाली आदि सामान से लदा एक लोडर वाहन सरिया मंडी की ओर जा रहा था। इस दौरान मार्ग के बीच बने गड्ढे में लोडर का पिछला पहिया फंस गया। चालक ने गड्ढे में फंसे वाहन को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जिससे लोडर के एक ओर झुक गया। यातायात उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। चालक सुरक्षित है। गड्ढे में फंसे लोडर को निकालकर बाधित यातायात सुचारू किया गया।फोटो कैप्शन 15 आरएसके 04 सुदामा मार्ग पर बने गड्ढे में फंसा माल से लदा लोडर वाहन।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें