ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरऊर्जा निगम ने सेलाकुई में नए साल के जश्न को किया फीका

ऊर्जा निगम ने सेलाकुई में नए साल के जश्न को किया फीका

गुरुवार रात ठीक बारह बजे जैसे ही लोगों ने नए साल का जश्न मनाना शुरू किया तभी सेलाकुई में लाइट गुल हो गयी। पूरी रात लोग अंधेरे में रहे। दोपहर बारह...

ऊर्जा निगम ने सेलाकुई में नए साल के जश्न को किया फीका
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 01 Jan 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार रात ठीक बारह बजे जैसे ही लोगों ने नए साल का जश्न मनाना शुरू किया तभी सेलाकुई में लाइट गुल हो गयी। पूरी रात लोग अंधेरे में रहे। दोपहर बारह बजे बिजली की आपूर्ति शुरू हो पायी। बिजली गुल रहने के चलते सेलाकुई में शुक्रवार सुबह को पानी की आपूर्ति भी ठप रही। नए साल पर बिजली-पानी की आपूर्ति ठप रहने से लोगों का नए साल का जश्न ऊर्जा निगम ने फीका कर दिया। इससे करीब 70 हजार आबादी प्रभावित रही। विभाग का कहना है कि रात को अज्ञात वाहन ने सेलाकुई बाजार में बिजली के पोल को तोड़ डाला। जिससे आपूर्ति ठप रही।

गुरुवार रात बिजली गुल होने से सेलाकुई मेन बाजार से लेकर राजावाला रोड, बांयाखाला, कश्यप मोहल्ला, हरिपुर, प्रगति विहार, जमनपुर, शिव मंदिर कॉलोनी, निगम रोड व आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। पूरी रात जहां लोग अंधेरे में रहे वहीं सुबह के समय भी बिजली गुल रही। सवा ग्यारह बजे बिजली आयी, लेकिन दो मिनट बाद फिर से आपूर्ति बंद हो गयी। बारह बजे दोपहर में आपूर्ति शुरू हो पायी। इसके अलावा दिनभर बिजली की आंख मिचौली जारी रही।

सेलाकुई क्षेत्र में सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक व शाम को छह बजे से लेकर रात के आठ बजे तक नलकूप व ओवर हेड टैंकों से पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन बिजली गुल रहने से नलकूप व ओवर हेड टैंकों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पायी। जिससे रातभर अंधेरे में काटने के बाद सुबह के समय लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। लोगों को हैंडपंपों से पानी ढोना पड़ा।

ऊर्जा निगम के एसडीओ मो. उस्मान का कहना है कि सेलाकुई में जमनपुर तिराहे के पास रात को अज्ञात वाहन ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। जिससे बिजली की लाइनें टूट गयी और आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार दोपहर बारह बजे तक आपूर्ति सुचारु कर दी गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें