
बच्चे को संस्कारवान बनाने में मां का अहम योगदान
राज्य स्थापना दिवस पर विद्या भारती के विद्यालयों में मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान की सराहना की। डॉ. प्रतिभा प्रकाश ने बच्चों के संस्कार में माताओं की अहमियत पर जोर दिया। सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से प्रेरणा लेने की बात भी कही गई।
राज्य स्थापना दिवस पर विद्या भारती की ओर से संचालित विद्यालयों में सप्तशक्ति संगम मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका पर जोर देते उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि परिवार को सुधारने में महिलाओं की अहम भूमिका रहती है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में रविवार को आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाज सेवी डॉ. प्रतिभा प्रकाश ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान बनाने में माता का अहम योगदान होता है। बच्चों को संयुक्त परिवार में रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय मे भारत माता की संस्कृति सभ्यता को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है, हमारी संस्कृति सर्वश्रेष्ठ है।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही अनामिका पाराशर कहा कि आज के समय में राम जैसा आज्ञाकारी पुत्र, श्रवणकुमार जैसा मातृपितृ भक्त, शिवाजी जैसा शूरवीर तैयार करना है तो खुद को कौशल्या, जीजाबाई और सुनीति जैसा बनना होगा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज यमुना कॉलोनी में सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. राजकुमारी भंडारी ने कहा कि परिवार को सही रूप से चलाने की जिम्मेदारी महिलाओं कंधों पर है लिहाजा इस कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना होगा। ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की बहन सविता ने कहा कि आज हमारे देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू महिला हैं, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सम्मेलन के दौरान बद्री केदार सेवा ट्रस्ट की सचिव बीना पोखरियाल और चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रही रुक्मणी देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, अनुसूया प्रसाद जखमोला, छत्रपाल सिंह, विकास नागर, विमलेश त्यागी, कालिका प्रसाद मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


