ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरमहिलाओं को रोजगार और बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा होगा प्रमुख मुद्दा: प्रीति

महिलाओं को रोजगार और बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा होगा प्रमुख मुद्दा: प्रीति

विकासनगर विधान सभा से शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ ही उक्रांद प्रत्याशी ने भी नामांकन दाखिल...

महिलाओं को रोजगार और बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा होगा प्रमुख मुद्दा: प्रीति
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 28 Jan 2022 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर विधानसभा से शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ ही उक्रांद प्रत्याशी ने भी नामांकन दाखिल किया। इस बार उक्रांद की ओर से इस सीट पर महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है। पछुवादून की अन्य किसी भी सीट पर किसी भी राजनैतिक दल की ओर से महिला प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया गया है।

उक्रांद प्रत्याशी प्रीति थपलियाल ने कहा कि महिलाओं को क्षेत्रीय स्तर पर ही रोजगार मुहैया करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाकर सामूहिक रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकासनगर विधानसभा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करना भी उनका लक्ष्य है। कहा कि राष्ट्रीय दल क्षेत्र के विकास के लिए सिर्फ दावे करते रहे हैं। विधान सभा क्षेत्र में गरीब, मजदूर वर्ग के परिवारों से ताल्लुक रखने वाले बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराना कभी भी राष्ट्रीय दलों के एजेंडे में नहीं रहा है। विकासनगर, हरबर्टपुर के बाजारों में आज भी कई बच्चे भिक्षावृत्ति करते हैं। ऐसे बच्चों के पुनर्वास के लिए कार्य किया जाना जरूरी है। उक्रांद ने आम आदमी की समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाया है। विकासनगर विधानसभा में विकास दो निकायों तक ही सीमित रह गया है। विकास को गांवों तक पहुंचाना उक्रांद की प्राथमिकता है। कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के साथ ही अन्य सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापरक संसाधन मुहैया कराए जाएंगे, जिससे कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का समान अवसर मिल सके।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें