Vikasnagar News: 15 साल बाद शिक्षिका की विदाई पर नम हुईं विद्यार्थियों की आंखें
Vikasnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज हटाल की प्रवक्ता सीना राय राणा को 15 वर्षों के बाद विदाई दी गई। विदाई समारोह में छात्रों, शिक्षकों, और ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे। प्रधानाचार्य ने कहा कि सीना ने केवल हिंदी की शिक्षा नहीं दी, बल्कि अनुशासन और नैतिक मूल्यों को भी सिखाया। विद्यालय परिवार ने उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदाई दी।
Vikasnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज हटाल में 15 वर्षों तक विद्यार्थियों को हिंदी की शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली प्रवक्ता सीना राय राणा के स्थानांतरण पर सोमवार को भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। विद्यालय परिवार ने उन्हें ढोल-दमाऊ, बैंड-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच पूरे सम्मान के साथ विदाई दी। सीना राय का विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ गहरा आत्मीय जुड़ाव रहा। प्रधानाचार्य कलीराम आर्य ने कहा कि सीना राय राणा ने केवल हिंदी विषय का अध्यापन ही नहीं किया, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी।
कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष लखीराम शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष कान्हा सिंह राणा, शिक्षक चरण सिंह राणा, अरविंद चौहान, राज नारायण मिश्रा, नरेश चौहान, महेश कुमार ओझा, अंकित चमोली, आशा मौजूद रहे।


