Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsElderly Man Robbed at Night in Line Jivangarh Police Investigating CCTV Footage
बुजुर्ग से नगदी, घड़ी और बैटरी लूटी

बुजुर्ग से नगदी, घड़ी और बैटरी लूटी

संक्षेप:

लाइन जीवनगढ़ में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग सर्वजीत को रात में पेशाब करने के दौरान दो युवकों ने लूट लिया। बुजुर्ग से नगदी, घड़ी, टार्च और पहचान पत्र लूटकर युवक फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच...

Oct 27, 2025 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, विकासनगर
share Share
Follow Us on

लाइन जीवनगढ़ में रविवार देर रात पेशाब करने घर से बाहर निकले एक बुजुर्ग को दो युवक ने पकड़ लिया। युवक बुजुर्ग को खींचकर पेड़ के नीचे ले गए और उनसे नगदी, घड़ी, बैटरी आदि लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन लुटेरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक 71 वर्षीय बुजुर्ग सर्वजीत, निवासी बामनपुर लाइन जीवनगढ़ नजदीक गत्ता फैक्ट्री रात करीब साढ़े बारह बजे घर से बाहर पेशाब करने के लिए निकले थे। इसी दौरान दो युवक आए और उन्हें खींचकर पेड़ के नीचे अंधेरे में ले गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहां उन्होंने अंधेरे में बुजुर्ग की जेब से नगदी, हाथ में पहनी घड़ी, टार्च, चप्पल के साथ ही आधार कार्ड और वोटर कार्ड लूटकर फरार हो गए। बुजुर्ग के शोर मचाने पर परिजन बाहर आए, लेकिन तब तक वह फरार हो चुके थे। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान भी है। चौकी इंचार्ज डाकपत्थर संदीप पंवार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।