ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरचोरी की अवैध खनन सामग्री लेकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाला चालक गिरफ्तार

चोरी की अवैध खनन सामग्री लेकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाला चालक गिरफ्तार

यमुना नदी में अवैध खनन कर खनन सामग्री ले जा रहे एक ट्रैक्टर चालक ने डॉक्टरगंज में भीड़ के बीच ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास किया। ऐसे में लोगों ने...

चोरी की अवैध खनन सामग्री लेकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाला चालक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरThu, 01 Jun 2023 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुना नदी में अवैध खनन कर खनन सामग्री ले जा रहे एक ट्रैक्टर चालक ने डॉक्टरगंज में भीड़ के बीच ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास किया। ऐसे में लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को घेर कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

देर शाम को एक ट्रैक्टर चालक यमुना नदी से अवैध खनन कर खनन सामग्री को लेकर भाग रहा था। तभी एसएसआई विकासनगर कोतवाली भुवन चंद्र पुजारी ने ट्रैक्टर ट्राली चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन ट्रैक्टर चालक रुकने के बजाय भीड़ के बीच से तेज गति से ट्रैक्टर को लेकर भाग निकला। इस दौरान सड़क के आसपास घूम रहे लोगों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। अन्यथा कई लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ सकते थे। चालक की इस हरकत पर पुलिस ने आरोपी चालक के वाहन को चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। आरोपी चालक आबाद पुत्र सयूम निवासी चांदपुर गागलहेड़ी सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई भुवन चंद्र पुजारी की तहरीर पर खनन चोरी, तेज गति से वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने, अवैध खनन सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें