ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरछावनी क्षेत्र चकराता में जल्द दूर होगी पेयजल समस्या

छावनी क्षेत्र चकराता में जल्द दूर होगी पेयजल समस्या

चकराता दौरे पर आए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर शनिवार को जल संस्थान देहरादून की टीम ने क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थलीय निरीक्षण...

छावनी क्षेत्र चकराता में जल्द दूर होगी पेयजल समस्या
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSat, 12 Jun 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

चकराता दौरे पर आए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर शनिवार को जल संस्थान देहरादून की टीम ने क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कैंट प्रशासन और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान पर चर्चा भी की।

शनिवार सुबह जल संस्थान अनुरक्षण खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता एपी सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम चकराता पहुंची। टीम ने कैंट बोर्ड के सीईओ कुनाल रोहिला और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र में बनी पेयजल समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में नई पेयजल योजना बनाने पर विचार विमर्श भी किया। आर्य समाज मंदिर में आयोजित बैठक में अधिशासी अभियंता ने जनप्रतिनिधियों से चकराता के लिए पेयजल योजना बनाने पर प्रस्ताव मांगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान में चकराता छावनी और सैन्य क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति करने के लिए दो ब्रिटिश कालीन लाइनें हैं। जिनसे दोनों जगह पेयजल की आपूर्ति होती है। लेकिन, पिछले कई वर्षों से सिविल क्षेत्र को पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे पूरे वर्ष क्षेत्र में पेयजल समस्या बनीं रहती है। इतना ही नहीं, वर्तमान में भी चकराता छावनी के लोग एकमात्र बोरवेल के पानी पर निर्भर हैं। जिससे पूरे दिन में उन्हें मात्र आधा घंटा पानी मिल रहा है। ईई एपी सिंह ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बोरिंग किए जाने से लेकर प्राकृतिक स्रोत से पानी की नई लाइन बिछाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। बताया कि जल्द से जल्द क्षेत्र में बनीं पेयजल समस्या का स्थाई रूप से दूर किया जाएगा। इस मौके पर एई विनय सिंह बिष्ट, जेई पुष्कर सिंह, सुमित मैनवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट पंकज जैन, अनिल चांदना, तीर्थ कुकरेजा, सुनील जैन, दिनेश चांदना, अरविंद कोठारी, अमित अरोड़ा, दीपक आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें