ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरक्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल सुधारीकरण करे पेयजल निगम

क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल सुधारीकरण करे पेयजल निगम

पेयजल निगम विश्व बैंक की शाखा ने पेयजल लाइन बिछाने के लिए पित्थूवाला खुर्द कैलाशपुर व कैलाशपुर मेहूवाला मार्ग को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया...

क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल सुधारीकरण करे पेयजल निगम
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरFri, 22 Oct 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पेयजल निगम विश्व बैंक की शाखा ने पेयजल लाइन बिछाने के लिए पित्थूवाला खुर्द कैलाशपुर और कैलाशपुर मेहूंवाला मार्ग को क्षतिग्रस्त किया है। इससे सड़कें चलने लायक नहीं रही हैं। बदहाल मार्गों पर कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से लोग चोटिल हो रहे हैं।

नगर निगम देहरादून के चंद्रबनी वार्ड के पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने कहा कि पेयजल निगम विश्व बैंक की शाखा ने उक्त दोनों मार्गों पर अपनी पेयजल लाइनें बिछायी हैं। जिसके लिए सड़कों की खोदा गया है। जिससे सड़कें बदहाल हो गयी हैं। मार्गों पर चलना मुश्किल हो गया है। आये दिन दुर्घटनाओं में लोग चोटिल हो रहे हैं। कई बार जल निगम के अधिकारियों से मार्ग मरम्मत की मांग की गयी है। लेकिन जल निगम के अधिकारी जनता की मांग पर काई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे आम जनता परेशान है। जल निगम के शीर्ष अधिकारियों से भी मार्ग का समतलीकरण कर सुधारीकरण की मांग की गयी है। कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल जल निगम के उच्चाधिकारियों को मिलेगा। उसके बाद भी मार्गों की मरम्मत नहीं की जाती है तो निगम के खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें