ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरसेवा भारती की जिला और खंड कार्यकारिणी घोषित

सेवा भारती की जिला और खंड कार्यकारिणी घोषित

सेवा भारती जिला विकासनगर की सभावाला में बैठक आयोजित हुई। इसमें जिला और खंड कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने सेवा भारती के विस्तार और...

सेवा भारती की जिला और खंड कार्यकारिणी घोषित
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 04 Jul 2021 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। संवाददाता

सेवा भारती जिला विकासनगर की सभावाला में बैठक आयोजित हुई। इसमें जिला और खंड कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने सेवा भारती के विस्तार और मजबूती को संकल्प भी लिया।

रविवार सुबह अध्यक्ष राजेश बलूनी और विभाग मंत्री विमल कांत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने कोरोना गाइडलाइन के बीच भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी में प्रवीन अग्रवाल, चरण राठौर और आशाराम पंत को उपाध्यक्ष, पंकज गुसाईं को सह मंत्री, सुनील कश्यप को संयोजक, सुनील पालीवाल, अतिन वालिया, हेमंत देव और शिव कुमार को संरक्षक एवं हरवीर परमार, सुरेश नौटियाल, धीरेन्द्र चमोली और मोहकम को सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इनके अतिरिक्त धर्मावाला खंड कार्यकारिणी में राजेश कश्यप को अध्यक्ष, इंद्रपाल को मंत्री, करनैल सिंह और मामराज को उपाध्यक्ष एवं विजय कुमार, दिनेश और राहुल को सदस्य बनाया गया। सहसपुर खंड कार्यकारिणी में राकेश भट्ट को अध्यक्ष, आत्माराम पंत को मंत्री, केशव सैनी को सह मंत्री और रामचंद सकलानी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर पूरण चंद, अशोक कुमार, नरेश कुमार, विजय कुमार, मनीष गुप्ता, संतराम आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें