ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरनिशान यात्रा में खाटू श्याम के भजनों पर नाचे श्रद्धालु

निशान यात्रा में खाटू श्याम के भजनों पर नाचे श्रद्धालु

खाटू श्याम भक्त मंडली की ओर से रविवार को सेलाकुई में भव्य विशाल निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। निशान यात्रा में...

निशान यात्रा में खाटू श्याम के भजनों पर नाचे श्रद्धालु
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 22 Oct 2023 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

खाटू श्याम भक्त मंडली की ओर से रविवार को सेलाकुई में भव्य विशाल निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। निशान यात्रा में श्रद्धालुओं ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। मंदिर में पहुंचकर बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पण किए।
प्राचीन शिव मंदिर शुरू हुई निशान यात्रा शहर के कई इलाकों से होकर गुजरी। यात्रा में श्याम बाबा की भक्ति गीतों में भक्त सराबोर हो गए। पुष्प वर्षा के बीच भक्तों ने नृत्य करते हुए बाबा के जयकारे लगाए। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। निशान यात्रा में शामिल श्याम प्रेमी हाथों में श्री श्याम बाबा का निशान लेकर बाबा की भक्ति में खोकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। आगे आगे पीत वस्त्रों में महिलाएं हाथों में ध्वज लिए चल रही थीं, जबकि श्याम प्रेमी भजनों पर नृत्य कर रहे थे। इसके पीछे भव्य रूप से सजे वाहन में बाबा श्याम विराजमान थे। निशान यात्रा शिव मंदिर से शुरु होकर हरिपुर, निगम रोड, मुख्य बाजार होते हुए बाबा खाटू श्याम के मंदिर में पहुंची। निशान यात्रा पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत कर श्याम प्रेमियों को जलपान और प्रसाद वितरित किया। मंदिर में यात्रा के पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा को निशान चढ़ाए। यात्रा में अनुज, अमन, राधिका, सुनीता, गौरी, पायल, काजल, रिचा, प्रिया अग्रवाल आदि शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े