ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरदेवभूमि कबड्डी एकेडमी ने पिथौरागढ़ में लहराया परचम

देवभूमि कबड्डी एकेडमी ने पिथौरागढ़ में लहराया परचम

पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति खेल कबड्डी प्रतियोगिता में देवभूमि कबड्डी एकेडमी ने परचम लहराया है। सोमवार को प्रतियोगिता से लौटी टीम को नगर क्षेत्र में स्वागत किया...

देवभूमि कबड्डी एकेडमी ने पिथौरागढ़ में लहराया परचम
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 04 Feb 2019 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। हमारे संवाददातापिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति खेल कबड्डी प्रतियोगिता में देवभूमि कबड्डी एकेडमी ने परचम लहराया है। सोमवार को प्रतियोगिता से लौटी टीम का नगर क्षेत्र में स्वागत किया गया। कोच कुंवर सिंह राय के नेतृत्व में सोमवार सुबह डाकपत्थर पहुंची टीम को स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कोच कुंवर सिंह राय ने टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। बताया कि 31 से 2 फरवरी के बीच पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया था। जिनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ देवभूमि कबड्डी एकेडमी विकासनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में तो जीत हासिल की ही है, साथ ही प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान भी बनाई है। जो, पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर भरत तोमर, जवाहर शर्मा, ऋषभ चौहान, विकास पंवार, नागेन्द्र राणा, अजय बिष्ट, रोहित नेगी, अमित बिष्ट, आकाश, सचिन थापा, कल्याण राणा, राहुल तोमर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें