ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरधोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में वांछित महिला गिरफ्तार

धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में वांछित महिला गिरफ्तार

धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में वांछित चल एक आरोपी महिला को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया...

धोखाधड़ी सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में वांछित महिला गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरMon, 01 Jul 2019 05:58 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर। कार्यालय संवाददाताधोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में वांछित चल एक महिला आरोपी को सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला छोटी पत्नी बबलू निवासी शेरपुर थाना सहसपुर के खिलाफ न्यायालय में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तवेज बनाने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा लंबित है। आरोपी महिला को कोर्ट से एक बार जमानत मिलने के बाद दोबारा तारीखों पर हाजिर नहीं हुई। जिस पर कोर्ट ने महिला को नोटिस जारी किये। लेकिन तब भी महिला हाजिर नहीं हुई। जिस पर कोर्ट ने महिला को गैर जमानती वारंट जारी किये। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला छोटी को गिरफ्तार किया। एसओ सहसपुर विजय सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें