ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरकंपनियों के कूड़े को लेकर किया प्रदर्शन

कंपनियों के कूड़े को लेकर किया प्रदर्शन

औद्योगिक इकाईयों से निकलने वाले रसायनिक कूड़े के खिलाफ उत्तराखंड युवा संगठन ने जमनपुर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कम्पनियों के साथ प्रदेश...

कंपनियों के कूड़े को लेकर किया प्रदर्शन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 01 Nov 2020 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सेलाकुई। हमारे संवाददाता

औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले रासायनिक कूड़े के खिलाफ उत्तराखंड युवा संगठन ने जमनपुर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कम्पनियों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

संगठन के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि स्थानीय लोगों के लगातार विरोध के बावजूद, शासन-प्रशासन इस समस्या के निस्तारण के प्रयास नहीं कर रहे हैं। करीब पंद्रह दिन पूर्व शिकायत के बाद भी किसी समक्ष अधिकारी ने समस्या पर संज्ञान नहीं लिया है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर खींचते हुए जल्द निस्तारण की मांग की। कहा कि यदि, जल्द समस्या का समाधान न हुआ, तो स्थानीय लोगों के साथ संगठन पदाधिकारी आंदोलन को विवश होंगे। प्रदर्शन में सोबत सजवाण, हरी सागर, शाहिद सिद्दीकी, महताब, विनीत कुमार, प्रेम गुप्ता, रमेश वर्मा, सलीम शाह, सलमान, रहमान, प्रदीप, रमन, हर्षित, सत्य प्रकाश, आशीष, गयासुद्दीन अंसारी, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें