Vikasnagar News: हनोल के पीपल पार्क को ईको टूरिज्म पार्क बनाएं

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

Vikasnagar News: महासू धाम मंदिर हनोल में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर देने के लिए पीपल पार्क को ईको टूरिज्म पार्क के रूप में विकसित करने की मांग उठी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना राजगुरु ने मुख्य सचिव को ज्ञापन दिया, जिसमें पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Vikasnagar News: हनोल के पीपल पार्क को ईको टूरिज्म पार्क बनाएं

Vikasnagar News: महासू धाम मंदिर हनोल में तीर्थाटन के साथ पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पीपल पार्क को ईको टूरिज्म पार्क के रूप में विकसित करने की मांग उठी है। इस संबंध में हनोल चातरा की क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना राजगुरु ने मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में रीना राजगुरु ने बताया कि हनोल-कुपड़ खड्ड के समीप चकराता वन प्रभाग की ओर से पूर्व में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीपल पार्क का निर्माण किया गया था। लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते पार्क वर्तमान में खस्ताहाल स्थिति में पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि महासू धाम मंदिर हनोल में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां सीमित होने के कारण स्थानीय लोगों को अपेक्षित रोजगार नहीं मिल पा रहा है। पर्याप्त पर्यटन सुविधाओं के अभाव में पर्यटकों को भी निराश होकर लौटना पड़ता है। उन्होंने मुख्य सचिव से पीपल पार्क को नए सिरे से विकसित कर इसे ईको टूरिज्म पार्क के रूप में विकसित करने की मांग की। साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने वाली योजनाएं शुरू करने, एडवेंचर गतिविधियां बढ़ाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।रीना राजगुरु ने हनोल क्षेत्र में रिवर राफ्टिंग की संभावनाओं को विकसित करने के साथ हनोल-मोल्टा, हनोल-कथियान-मुंडाली और हनोल-देवती देवन समेत ब्रिटिश कालीन ट्रैकिंग रूटों को पुन: संचालित करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से हनोल में तीर्थाटन के साथ पर्यटन को भी विकसित किया जा सकेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ज्ञापन पर मुख्य सचिव ने सचिव पर्यटन को निर्देश देते हुए हनोल क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को महासू मास्टर प्लान से जोड़कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे क्षेत्र में ईको टूरिज्म, एडवेंचर और ट्रैकिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरVikasnagar News: हनोल के पीपल पार्क को ईको टूरिज्म पार्क बनाएं